सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल के परिवार सहित 6 लोगों की दर्दनाक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

      Date:

      कांकेर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर जिले में गुरुवार देर रात नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

          नेशनल हाईवे-30

          जानकारी के अनुसार उड़कुडा निवासी कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का परिवार गुरुवार रात करीब 11 बजे चीवरांज से एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान नाथिया नवागांव के पास उनकी कार की सामने से आ रही एक अन्य कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद समुंदलाल नेताम, बहन मुमतुला नेताम तथा 8 वर्षीय भांजा अंशु नेताम सहित दीना यादव और जुहरा जुर्री शामिल हैं। हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

          मामले की जांच जारी

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मामले की जांच जारी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट का फैसला : देर से आवेदन पर नहीं खारिज होंगे दुर्घटना बीमा क्लेम

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मोटर दुर्घटना दावा मामलों में हाईकोर्ट ने पीड़ितों...

              आरटीओ का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी...

              प्रदेश के विधायक होंगे ऑनलाइन : एक क्लिक में भेज सकेंगे विकास प्रस्ताव

              भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की प्रक्रिया को...