Friday, February 6, 2026

मिनीमाता बांगो बांध के 8 गेट खुले, अलर्ट जारी

पुल पुलिया के ऊपर से जल बहाव, नदी नाले उफान पर, जन जीवन व आवागमन हो रहा प्रभावित

Date:

मिनीमाता बांगो बांधकोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.10 मीटर तक पहुंच गया है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए बांध के 8 गेट खोल दिए गए हैं। इससे हसदेव नदी में 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। एहतियातन बांध के आसपास स्थित 32 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन चार जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। आंधी चल सकती है।
भादो में पिछले 72 घंटे के दौरान हुई रिकार्ड बारिश ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। लगातार बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। भारी बारिश से कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। कहीं पुल बह जाने से समस्या बढ़ गई है। कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश से बांगों बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बतों दें कि पिछले 48 घंटे के दौरान हुई रिकार्ड बारिश ने पिछले 10 वर्षों के औसत बारिश का रिकार्ड तोड़ दिया है।

बाढ़ को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण के लिए सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हंै। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत व अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने निर्देशित किया है। उन्होंने बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है। जिले में लगातार हो रहे बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध मांचाडोली व हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जा रहा है।

लक्ष्मण नाला पुल पर आवाजाही हुई बंद

कुसमुंडा क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मण नाला बायपास मार्ग पर सड़क के ऊपर से पानी का बहाव होता रहा। पुल पर आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद भी कुछ लोग तेज बहाव के बीच पुल मार्ग को पार करते रहे। आवाजाही करने वाले लोगों को इमलीछापर रेल्वे फाटक से होकर आना जाना पड़ा।

भारी बारिश से बहा देवरी पुल, गांवों का संपर्क टूटा

मिनीमाता बांगो बांधबांकीमोंगरा अन्तर्गत ग्राम देवरी से चाकाबुड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित पुल टूट कर बह गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। यह बांकीमोगंरा आने जाने का मुख्य मार्ग है। पुल के बह जाने से 5 से 7 गांव के लोगों को दस किलो मीटर घूमकर लंबा रास्ता तय का गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र चाकाबुड़ा, कसाईपाली, बुंदेली के बच्चे इसी पुल मार्ग से होकर देवरी स्कूल आते जाते हैं।

पुल के ऊपर से बह रहा पानी

लगातार हो रही बारिश से हरदीबाजार-पाली मुख्य मार्ग पर रेकी रोड में बने लीलागर नदी पुल के ऊपर से पानी का बहाव होता रहा। नदी के उफान पर आ जाने से बहाव बढ़ गया। जिसकी वजह से घंटो पुल मार्ग से आवागमन बाधित हो गया। इसी तरह कटघोरा बायपास से घरीपखना गोड़मा नाला उफान पर होने से पुल से कई फीट ऊपर से पानी का बहाव होता रहा। इसी तरह अन्य नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

लगातार बारिश से बलरामपुर में बांध टूटने से 5 की मौत, 2 लापता

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...