पाकिस्तान बॉर्डर पर 8 आतंकी कैंप सक्रिय : आर्मी चीफ द्विवेदी

      Date:

      • ऑपरेशन सिंदूर जारी, किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह तैयार

          नई दिल्ली (एजेंसी)। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और भारत किसी भी प्रकार के आतंकी या सैन्य दुस्साहस का पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा पर कोई भी हरकत हुई तो कार्रवाई तुरंत की जाएगी।
          जनरल द्विवेदी ने बताया कि पाकिस्तान सीमा के पास 8 आतंकी कैंप अभी भी सक्रिय हैं और इन पर सेना की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतरीन तालमेल का उदाहरण बताया। उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन में करीब 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

          ड्रोन गतिविधियों पर भी जानकारी

          सीमा क्षेत्र में ड्रोन गतिविधियों को लेकर पूछे जाने पर आर्मी चीफ ने बताया कि ये छोटे ड्रोन हैं, जो लाइट जलाकर उड़ते हैं, अधिक ऊंचाई पर नहीं जाते और केवल थोड़े समय के लिए दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी को करीब 6 ड्रोन, जबकि 11 और 12 जनवरी को 2-3 ड्रोन देखे गए। सेना इन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।

          हमें लगा था रूस-यूक्रेन जंग सिर्फ 10 दिन चलेगी : आर्मी चीफ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related