छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में प्रस्तावित अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया है।

          रेलवे प्रशासन के अनुसार, नागपुर मंडल के बोरतलाव–दरेकसा खंड में समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी। इस तकनीकी कार्य के कारण 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अलावा 13-14 मार्च 2026 को तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग कार्य प्रस्तावित है। इन कार्यों के दौरान रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा, जिसके चलते कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।

          रद्द की जाने वाली गाड़िया 

          • गाड़ी संख्या 68721 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          •  गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू दिनांक – 14, 15 फरवरी एवं 14, 15 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          •  गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
          • गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – बालाघाट मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की 1052 एलएचबी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...