Sunday, August 3, 2025

operation vermilion: राजनाथ सिंह बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी हद तक जाएगा

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)।   राज्यसभा में  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करता। operation vermilion ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान के संदर्भ में ही नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भारत के भविष्य को आकार देने में भी इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर operation vermilion फिलहाल रुका है, समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन अगर पाकिस्तान फिर कोई दुस्साहस करता है तो इसे पुन: शुरू करने में हिचकिचाएंगे नहीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी हद तक जाएगा। भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, सुरक्षा बलों को लक्ष्य चुनने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई। ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि भारत अपनी संप्रभुता और आत्म-सम्मान की रक्षा करना जानता है और आतंकवाद के खिलाफ वह किसी भी हद तक जा सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत की शासन प्रणाली का हिस्सा होंगे। operation vermilion

इससे पहले बैठक हुई स्थगित

इससे पहले, बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक शुरू होने के पंद्रह मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। उच्च सदन में हंगामे की वजह से आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 जीतने के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। इसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। फिर उपसभापति ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत 24 नोटिस मिले हैं जिनमें नियत कामकाज स्थगित कर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के साथ कथित भेदभाव, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई है।

विपक्षी सदस्यों ने जताया विरोध

उपसभापति ने कहा कि ये नोटिस पीठ द्वारा पूर्व में दी गई व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं, इसलिए इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। नोटिस स्वीकार नहीं किए जाने पर विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया और हंगामा करने लगे। उन्होंने ‘वोट की चोरी बंद करो जैसे नारे लगाए। हरिवंश ने सदस्यों से अपील की कि वे सदन को सुचारु रूप से चलने दें, ताकि शून्यकाल के दौरान सांसद अपने मुद्दे उठा सकें। लेकिन हंगामा जारी रहने के कारण उन्होंने 11 बजकर 14 मिनट पर बैठक को दोपहर 2.0 बजे तक स्थगित कर दिया।

सरकार झूठी हो तो सेना कमजोर हो जाती है-प्रियंका गांधी

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मेरी मां के आंसुओं की बात करूं तो वे तब गिरे, जब मेरे पिता शहीद हुए, तब वे सिर्फ 44 साल की थीं। आज उनकी आंखों में 26 लोगों के मारे जाने के आंसू हैं। ये सोने का नहीं, कांटों का ताज है। जब सरकार झूठी और कायर हो तो सेना के पराक्रम को भी कमजोर कर देती है। प्रियंका ने कहा कि अगर ऑपरेशन के दौरान हमारे लड़ाकू विमानों का नुकसान नहीं हुआ तो सदन में रक्षा मंत्री क्यों नहीं बता देते। इनके मन में जनता के लिए कोई जगह नहीं है। सब पब्लिसिटी है। आप जनता को देख ही नहीं पा रहे। जो पहलगाम में हुआ, उससे हर देशवासी को चोट पहुंची है। उन्होंने कहा- इस सदन में सभी के पास सुरक्षा व्यवस्था है। आप जहां जाएंगे, वहां सुरक्षा मिल जाएगी। पहलगाम में 26 परिवार उजड़ गए। 26 लोगों को परिवार के सामने मारा गया। 26 बेटे, भाई, पति गुजर गए। इनमें से 25 भारतीय थे। जितने भी लोग बायसरन में थे, उनके लिए कोई सुरक्षा नहीं थी। आपने उनको सुरक्षित नहीं किया।

Share post:

Popular

More like this
Related

Aghor Ashram Dabhra : अघोर आश्रम डभरा में  18 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com) अघोरेश्वार भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर...

सूदखोरी का अड्डा हुआ जमींदोज : Tomar Brother के ऑफिस पर चला प्रशासन का बुलडोजर कार्रवाई

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com) ब्लैकमेलिंग - सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं...