अच्युत पोतदार : 3 इडियट्स में प्रोफेसर बने अच्युत पोतदार का निधन

      91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, इंडियन आर्मी और इंडियन ऑयल में की नौकरी

      Date:

          अच्युत पोतदार

          मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। 3 इडियट्स, रंगीला, इश्क, हम साथ-साथ हैं, लगे रहो मुन्ना भाई और दबंग 2 जैसी कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। एक्टर 91 साल के थे। अच्युत पोतदार के निधन का कारण सामने नहीं आ सका है। स्टार प्रवाह चैनल के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अच्युत पोतदार को श्रद्धांजलि दी गई है। 44 साल के एक्टिंग करियर में अच्युत पोतदार ने करीब 125 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों, 95 टीवी शोज, 26 प्ले और 45 ऐड में काम किया है।
          22 अगस्त 1934 में जबलपुर, मध्यप्रदेश में जन्मे अच्युत पंडित कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद रीवा में प्रोफेसर बने थे। इसके बाद वो इंडियन आर्मी में शामिल हुए और 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने 25 सालों तक इंडियन ऑयल में बतौर एग्जीक्यूटिव नौकरी की और 1992 में रिटायर हुए। इंडियन ऑयल में नौकरी करते हुए ही अच्युत पोतदार ने नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया था। बेहतरीन अभिनय की बदौलत उन्हें पहले टीवी शोज और फिर हिंदी फिल्मों में काम मिलने लगा। विधु विनोद चोपड़ा की लगभग हर फिल्म में अच्युत का होना तय माना जाता था।

          अच्युत पोतदार की बेहतरीन फिल्में

          अच्युत पोतदार ने करियर की शुरुआत में अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्ध सत्य जैसी फिल्मों में काम किया था। जिसके बाद वो तेजाब, राजू बन गया जेंटलमैन, चमत्कार, दामिनी, दिलवाले, गुंडाराज, रंगीला, इश्क, वास्तव, हम साथ-साथ हैं, रिश्ते, दिल है तुम्हारा, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, भूतनाथ, दबंग 2, आर राजकुमार जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में अच्युत पोतदार ने प्रोफेसर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका डायलॉग कहना क्या चाहते हो काफी पॉपुलर रहा और इसके मीम आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

          यादगार फिल्मे

          आक्रोश (1980)
          अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है (1980)
          अर्ध सत्य (1983)
          तेज़ाब (1988)
          परिंदा (1989)
          दिलवाले (1994)
          रंगीला (1995)
          हम साथ साथ हैं (1999)
          लगे रहो मुन्ना भाई (2006)
          दबंग 2 (2012)
          वेंटिलेटर (2016, मराठी)
          विरासत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...