Monday, October 27, 2025

कलेक्टर्स कांफ्रेंस : नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश

लंबित राजस्व मामलों पर सीएम सख्त, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली सभी जिलों के कलेक्टर्स की समीक्षा बैठक

Date:

कलेक्टर्स कांफ्रेंस
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश में लंबित राजस्व मामलों के लगातार बढऩे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त तेवर अपनाए। कलेक्टर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दो टूक शब्दों में कहा कि अब पेशी पर पेशी का दौर खत्म हो। सभी राजस्व मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा होना चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि बार-बार पेशी पर बुलाने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ समय भी बर्बाद होता है। इससे सरकारी सिस्टम पर से लोगों का भरोसा भी कम होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेशी में कमी लाएं और प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

https://dprcg.gov.in/post/1755611963/Raipur-Appearance-after-appearance-will-not-be-tolerated-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai-gave-clear-instructions-to-Collectors-and-Divisional-Commissioners

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स कांफ्रेंस की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राज्य में बढ़ते लंबित राजस्व प्रकरणों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब “पेशी पर पेशी” का दौर खत्म हो— सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलेवार समीक्षा करते हुए नामांतरण, अविवादित व विवादित बंटवारे, अभिलेख दुरूस्ती, त्रुटि सुधार, भू-अर्जन, सीमांकन, और डायवर्सन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि बार-बार पेशी पर बुलाने से जनता को न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि उनका समय और श्रम भी व्यर्थ जाता है। इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का भरोसा भी कम होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेशियों में कमी लाएं और प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी दयानंद, वित्त सचिव मुकेश बंसल, पीसीसीएफ सुनील मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, संस्कृति विभाग के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य के साथ अन्य विभागों के सचिव, आयुक्त एवं संचालक उपस्थित थे।

ई-कोर्ट में दर्ज हों सभी मामले

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज किया जाए, जिससे उनकी मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग आसान हो सके। साथ ही रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण और त्रुटि सुधार के मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। तहसील स्तर पर पटवारियों के माध्यम से एक विशेष अभियान चलाकर रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाओं पर खास जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और भारतमाला परियोजना की तीव्र और निर्बाध गति के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया जरूरी है।उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें। वहीं बस्तर संभाग के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में सड़क, रेल और मोबाइल टॉवर जैसी परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन और मुआवजा वितरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

रजत महोत्सव की जोरदार तैयारियां, विकास यात्रा होगी प्रदर्शित

छत्तीसगढ़ के निर्माण की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए 15 अगस्त से रजत महोत्सव की शुरुआत हुई है, जो 25 सप्ताह तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजन कर रजत महोत्सव को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। कार्यक्रमों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए और प्रचार-प्रसार को गति दी जाए।

सेवा पखवाड़ा से जुड़ेगा रजत महोत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक राज्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जो छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हिस्सा होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, राजस्व कैम्प जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस अवसर को राज्य के हर नागरिक से जोड़कर जनसंपर्क को और मजबूत किया जाए।

Janjgir-Champa : पूरी गंभीरता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं स्वीकृत कार्य : मुख्यमंत्री साय

 

Share post:

Popular

More like this
Related

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश शाह

मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सतीश शाह...

सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे : तेजस्वी

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्षी...

Cyclone Montha : तेजी से आगे बढ़ रहा मोंथा चक्रवात

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। आंध्र प्रदेश सरकार ने मोंथा...

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कराया समझौता : ट्रम्प

कुआलालंपुर (एजेंसी)(AKHANDBHARATHNKP.COM)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार सुबह मलेशिया...