वोट अधिकार यात्रा : मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

      चुनाव आयोग को बताया चुनावी चूक, जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे

      Date:

          वोट अधिकार यात्रा

          बिहार (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी वोट अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के पूर्णिया से अररिया पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वोट चोरी का प्रयास कर रही है। अररिया के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य जैसे बड़े विपक्षी नेता मौजूद थे। यह मंच आगामी चुनाव से पहले बिहार में विपक्षी दलों की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है।

          वोट अधिकार यात्रा इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर युवाओं को रोजगार और विकास से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के युवाओं के लिए सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं और देश का धन चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। इसी दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में आकर खुद देखना चाहिए कि किस तरह जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चे तक वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगा रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि चुनावी धांधली को लेकर लोगों में जागरूकता और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है। राहुल गांधी ने जनता से अपील की कि वे अपने मताधिकार को लेकर सजग रहें और किसी भी तरह की चुनावी गड़बड़ी बर्दाश्त न करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक रैलियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों और देश की मौजूदा परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना है।

          काम की तलाश में दूसरे राज्य जाने मजबूर

          उन्होंने बिहार की बेरोजगारी और गरीबी का जिक्र करते हुए कहा कि लोग काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वोट अधिकार यात्रा बहुत सफल रही है क्योंकि बिहार की जनता वोट चोरी की बात से सहमत है और उनसे जुड़ रही है। राहुल ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान चुनाव आयोग के इस रवैये को बदलने पर है और उन्होंने बिहार में चुनाव की चोरी नहीं होने देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देता है और यह कदम पूरी तरह से संविधान-विरोधी है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को करारा जवाब देगी।

          ढाबे पर रूककर चाय पी, हालचाल भी पूछा

          वोट अधिकार यात्रा के दौरान पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी। करीब 30 मिनट तक वो ढाबे पर रुके। ढाबे वाले से हालचाल भी पूछा। यहां से शाम राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक होगा। 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी।

          वोट अधिकार यात्रा : ये संविधान बचाने की लड़ाई : राहुल गांधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...