Friday, February 6, 2026

कोरबा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने लगाई फांसी

परीक्षा से अनुपस्थित होने पर मामले का हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

Date:

कोरबा
हिमांशु कश्यप

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा मेडिकल कॉलेज से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय छात्र हिमांशु कश्यप ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब परीक्षा में अनुपस्थित होने पर प्राध्यापकों ने छात्र की सुध ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के मोबाइल, लेपटॉप व पुस्तकों को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा नगर तखतपुर जिला बिलासपुर में विरेन्द्र कश्यप निवास करते हैं। उनके दो पुत्र हैं, जिसमें बड़ा पुत्र हिमांशु कश्यप 21 वर्ष का चयन वर्ष 2023 में डाक्टरी की पढ़ाई के लिए हुआ था। हिमांशु को मेडिकल कॉलेज कोरबा में दाखिला मिला था। झगरहा में मेडिकल कॉलेज परिसर के भीतर ही ब्वॉज हॉस्टल स्थित है। जहां करीब 160 छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं। हिमांश्ुा भी कमरा नंबर ए/13 में रहकर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में बीते कुछ दिनों से परीक्षा जारी है। शनिवार को भी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों का पर्चा था। हिमांशु का रूम पार्टनर परीक्षा दिलाने कॉलेज चला गया, जबकि वह कमरे में ही था। उसके परीक्षा में अनुपस्थित होने पर प्राध्यापकों ने जानकारी लेने का प्रयास शुरू किया। जब हॉस्टल के वार्डन कमरा के सामने पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। उन्होंने अन्य छात्रों के साथ आवाज भी लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे के पीछे स्थित खिड़की से झांककर देखा गया तो उसकी लाश फंदे पर लटकते दिखी। यह खबर देखते ही देखते कॉलेज परिसर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, सह अधीक्षक डॉ. रविकांत जाटवर सहित सभी प्राध्यापक हॉस्टल पहुंच गए। मामले से कोरबा पुलिस को अवगत कराया गया।

मोबाइल व लेपटॉप को पुलिस ने किया जब्त

कोरबा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल, लेपटॉप सहित पुस्तकों को कब्जें में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपनी समस्या अथवा किसी अन्य तरह की जानकारी उन्हें नहीं दी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृत छात्र प्रथम वर्ष में परीक्षा से ड्राप हो गया था। संभावना जताई जा रही है कि छात्र ने परीक्षा में ड्राप होने व पढ़ाई में कमजोर होने के कारण दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया होगा। बहरहाल पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हार्डवेयर दुकान से खरीदा था रस्सी

बताया जा रहा है कि रूम पार्टनर परीक्षा के लिए कॉलेज जाने के बाद उसके अपनी दोपहिया में रिस्दी चौक की ओर आया था। जहां से उसे हॉस्टल लौटते कुछ छात्रों ने देखा था। उन्होंने मृतक के पास एक थैला भी देखा था। संभावना जताई जा रही है कि छात्र ने किसी हार्डवेयर की दुकान से आत्मघाती कदम उठाने से कुछ देर पहले ही नायलोन रस्सी की खरीदी की थी।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...