नई दिल्ली (एजेंसी)। (AkhandBharatHNKP.Com)। केनरा बैंक ने ट्रेनी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.canmoney.in/careers पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।
- कंप्यूटर का अच्छा नॉलेज होना चाहिए।
- फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 30 साल
- वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- इंटरव्यू के बेसिस पर
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
स्टाइपेंड
- 22,000 रुपए प्रतिमाह
- मासिक प्रदर्शन के आधार पर 2,000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले NATS पोर्टल canarabank.com पर जाकर खुद को रजिस्टर्ड करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एनरोलमेंट नंबर जनरेट होगा।
- इसका उपयोग करके अन्य डिटेल्स भरें।
- फीस जमा करें।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन
पूरी तरह से भरा हुआ फॉर्म जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें
महाप्रबंधक, मानव संसाधन विभाग, केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड
7वीं मंजिल, मेकर चैंबर III, नरीमन पॉइंट, मुंबई – 400021
government job : कर्नाटक ग्रामीण बैंक में 1425 पदों पर भर्ती

