नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर और अकाउंट्स ऑफिसर सहित 213 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम | पदों की संख्या |
एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट | 5 |
एडिशनल लीगल एडवाइजर | 18 |
असिस्टेंट गवर्नमेंट एडवोकेट | 01 |
डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट | 02 |
डिप्टी लीगल एडवाइजर | 12 |
लेक्चरर | 15 |
मेडिकल ऑफिसर | 125 |
अकाउंट ऑफिसर | 32 |
असिस्टेंट डायरेक्टर | 3 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
पद के अनुसार लॉ की डिग्री, वर्क एक्सपीरियंस, उर्दू में पीजी के साथ बीएड की डिग्री, एमबीबीएस की डिग्री, सोशल वर्क या सोशियोलॉजी या इकोनॉमिक्स या एंथ्रोपोलॉजी या सोशल एंथ्रोपोलॉजी या अप्लाईड एंथ्रोपोलॉजी या स्टैटिक्स या साइकोलॉजी या जियोग्राफी या मैथ्स में मास्टर डिग्री।
एज लिमिट
- अधिकतम 50 साल
- विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
फीस
- महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क दिव्यांग : नि:शुल्क
- अन्य : 25 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
इंटरव्यू के बेसिस पर
सैलरी
- लेवल – 8 से लेवल – 13 के अनुसार