बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती

      एज लिमिट 42 साल, सैलरी 1 लाख 20 हजार तक

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर सहित 50 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankapps.bankofbaroda.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/डिप्लोमा फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन या फाइनेंस के समकक्ष होना चाहिए।
          • या CA/CMA/CS/CFA की डिग्री।
          • संबंधित फील्ड में 3 से 8 साल तक का अनुभव।

          एज लिमिट

          • न्यूनतम : 25 साल
          • अधिकतम : 42 साल
          • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

          सैलरी 

          ग्रेड/स्केलसैलरी
          MMG/S-II64,820 – 93,960
          MMG/S-III85,920 – 1,05,280
          SMG/S-IV1,02,300 – 1,20,940

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • ऑनलाइन परीक्षा
          • साइकोमेट्रिक परीक्षा
          • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा।

          फीस 

          • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए
          • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम/ महिला : 175 रुपए

          एग्जाम पैटर्न 

          सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंकड्यूरेशन
          रीजनिंग2525
          इंग्लिश लैंग्वेज252575 मिनट
          क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड2525
          प्रोफेशनल नॉलेज7515075 मिनट
          टोटल150225150 मिनट

          ऐसे करें आवेदन  

          • ऑफिशियल वेबसाइट bankapps.bankofbaroda.co.in पर जाएं।
          • यहां Career सेक्शन में वेब पेज फिर Current Opportunities सेक्शन में जाएं।
          • यहां Recruitment of Human Resource on Regular Basis for Corporate & Institutional Credit Department विज्ञापन के नीचे Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
          • अब पोजीशन में जाकर पद सेलेक्ट करें और Register सेक्शन में सभी डिटेल्स भर दें।
          • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
          • फीस का भुगतान करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

          केनरा बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related