आरजेडी के नेता बिहार की एक पीढ़ी का भविष्य खा गए : प्रधानमंत्री

      अररिया में बोले पीएम मोदी - 15 साल में इन लोगों ने कुछ नहीं किया, आपकी भीड़ चुनाव का रिजल्ट बता रही है

      Date:

          अररिया (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग आज सुबह से ही शुरू हो गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मैथिली में अपना संबोधन शुरू किया।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आरजेडी के नेता बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा गए। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे मन में एक सवाल है। आप सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आए हैं। घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या। या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा। आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा। इतना बड़ा पंडाल बनाया है। मैं हैरान हूं। कोई इतना बड़ा पंडाल कैसे बना सकता है। मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था तो मुझे बहुत सारे लोग पैदल आते दिख रहे थे। पंडाल के बाहर तक लोग हैं। ये दृश्य अपने आप में चुनाव का नतीजा क्या होगा ये डंके की चोट पर साफ कर देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। उन्होंने आगे कहा कि जहां कटुता बढ़ाने वाली आरजेडी और कांग्रेस हो वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।

          बिहार की सरकार प्रधानमंत्री के आर्डर से चल रही : राहुल गांधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...