1937 में वंदे मातरम् के टुकड़े हुए : प्रधानमंत्री

      पीएम मोदी बोले- नया भारत आतंक के विनाश के लिए दुर्गा बनना जानता है

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के आज शुक्रवार को 150 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम् भारत की आजादी का उद्घोष था। यह हर दौर में प्रासंगिक है।
          इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुलामी के उस कालखंड में वंदे मातरम् इस संकल्प का उद्घोष बन गया था और वह उद्घोष था। भारत की आजादी का मां भारती के हाथों से गुलामी की बेडिय़ा टूटेगी और उसकी संतानें स्वयं अपने भाग्य की भाग्य विधाता बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि गुलामी के कालखंड में जिस तरह अंग्रेज भारत को नीचा और पिछड़ा बताकर अपने शासन को सही ठहराते थे इस पहली पंक्ति ने उस दुष्प्रचार को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इसलिए वंदे मातरम न केवल आजादी का गीत बना, बल्कि वंदे मातरम ने करोड़ों देशवासियों के सामने स्वतंत्र भारत कैसा होगा, वह सुजलाम सुफलाम सपना भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 1927 में महात्मा गांधी ने कहा था वंदे मातरम हमारे सामने पूरे भारत की एक ऐसी तस्वीर प्रस्तुत करता है जो अखंड है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज में समय के साथ कई बदलाव हुए हैं, लेकिन तब से लेकर आज तक जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, तो भारत माता की जय वंदे मातरम स्वत: ही हमारे मुंह से निकलता है। बीते वर्षों में दुनिया ने भारत के इसी स्वरूप का उदय देखा है। हमने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

          मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...