छत्तीसगढ़ : सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, पेंड्रा में 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

      अलाव का सहारा लेने लगे लोग, सरगुजा संभाग में चेतावनी

      Date:

          रायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। वहीं पेंड्रा व अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
          बता दें कि सर्द हवाओं और बढ़ते कोहरे के कारण इलाके में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और जगदलपुर में जबकि सबसे कम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सोमवार 10 नवंबर के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

          मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ा

          मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। पिछले कुछ दिनों से रायपुर में दिन का तापमान लगातार प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा है। वहीं सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले, स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए। ताकि अचानक तापमान गिरने का असर तबीयत पर न पड़े।

          छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना लोगों के लिए बनी संजीवनी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...