Friday, February 6, 2026

छत्तीसगढ़ : बिजली बिल पर आंदोलन, मुख्यमंत्री निवास घेरने की तैयारी में कांग्रेस

एसआईआर प्रक्रिया के बाद सड़क पर उतरने की तैयारी

Date:

रायपुर। (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में एसआईआर प्रक्रिया के बाद दिसंबर में कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास घेराव करने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लगातार बढ़कर आ रहे बिजली बिल से प्रदेश की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ में बिजली इतनी महंगी होना सरकार की नाकामी का परिणाम है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी गई। इसके बाद दो साल में चार बार बिजली दरें बढ़ाई गईं। कोयले पर सेस हटने के बाद कोयला सस्ता हुआ, लेकिन सरकार ने बिजली के दाम घटाने की जरूरत तक नहीं समझी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर के बाद उपभोक्ताओं की रीडिंग सामान्य से ज्यादा दिख रही है, जिससे जनता पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की बिजली बिल हाफ योजना से जनता को राहत मिली थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने उसे बंद कर दिया। उनकी मांग है कि योजना को फिर शुरू किया जाए ताकि बढ़े हुए बिलों से जनता को राहत मिले।

बिजली कटौती से लोग परेशान

महंगी बिजली देने के बाद भी सरकार 24 घंटे बिजली नहीं दे पा रही। ग्रामीण क्षेत्रों में 8-9 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोग आंदोलन को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने बिजली दरें नहीं घटाईं तो दिसंबर का सीएम हाउस घेराव सरकार के लिए बड़ा आंदोलन साबित होगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...