Friday, February 6, 2026

महिला का आरोप आरक्षक ने प्राइवेट पार्ट छुआ, थाना का घेराव , आरक्षक पर रेप का केस दर्ज , एसएसपी ने किया सस्पेंड

 सीएसपी भारती मरकाम जाँच अधिकारी, सात दिन में देगी रिपोर्ट

Date:

दुर्ग (AkhandBharatHNKP.Com) एक महिला ने पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद अपने बेटे को बाहर निकालने में मदद करने के नाम पर एक पुलिस आरक्षक पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) करने का आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय हिन्दू संगठन ने थाना का घेराव किया । मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का है ।

महिला ने पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेंढ़े पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरक्षक ने प्राइवेट पार्ट को छुआ और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि उसका बेटा पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। आरक्षक ने उसे बाहर निकालने में मदद करने के नाम पर छेड़छाड़ की।

महिला की शिकायत मिलने पर दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरोपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने आरक्षक अरविंद मेंढ़े के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(क)(i) के तहत केस दर्ज कर विभागीय जाँच बिठा दी है । आरोपी आरक्षक पर लगे आरोप की जाँच नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती मरकाम करेगी।

महिला का आरोप आरक्षक ने प्राइवेट पार्ट को छुआ

पीरियड आना बताया तो आरक्षक ने महिला का प्राइवेट पार्ट चेक किया

पीड़िता महिला ने बताया कि जेल में बंद अपने बेटे को बाहर निकालने आरक्षक अरविंद ने उसे फोन करके चरोदा बस स्टैंड पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची, तो आरक्षक ने गलत तरीके से छुआ और संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने कहा कि उसे पीरियड आया है वह यह सब नहीं कर सकती।  इस पर आरक्षक ने महिला का प्राइवेट पार्ट चेक किया इसके बाद आरक्षक ने महिला को बाद में आना कह कर छोड़ दिया ।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...