छत्तीसगढ़ : 3 छात्राएं हुई बेहोश, छात्रावास अधीक्षिका ने बुलाया बैगा, बोली- यह भूत प्रेत का साया

      छात्राओं के ऊपर टोटके किए, असर नहीं होने पर घर ले गए परिजन

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रेंगाखार जंगल स्थित माध्यमिक और हाईस्कूल में एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को माध्यमिक स्कूल की दो और हाईस्कूल की एक छात्रा अचानक चींखते हुए बेहोश हो गई। जहां उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल ले जाया गया। ये तीनों छात्रा छात्रावास में ही रहती हैं। तीनों छात्राएं जोर- जोर से रो रहीं थी। उनके हाथ- पैर भी कांप रहे थे और सिर पकड़कर चिल्ला भी रहीं थी।
          बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर ने कुछ मिनट देखरेख की और स्थिति नहीं समझ पाने पर वहां से चले गए। इसी बीच छात्रावास की अधीक्षिका राधिका खुसरे भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने इसे भूत प्रेत का असर बताया और बैगा बुला लाईं। वह झाडफ़ूंक करने लगा। यह सिलसिला दो घंटे तक चला। चिल्लाती बिलखती छात्राओं के ऊपर टोटके किए। फिर भी छात्राओं की हालत जस की तस रही। मामले की जानकारी परिजनों को होने पर परिजन रेंगाखार अस्पताल पहुंचे और अपनी- अपनी बेटियों को लेकर घर लौट गए। स्कूल और छात्रावास में बार-बार हो रही इस तरह की घटना से अन्य छात्राओं में भय है.

          छत्तीसगढ़ : महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा : राष्ट्रपति

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...