Friday, February 6, 2026

छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड ने रेप केस में फंसाकर किया ब्लैकमेल, ट्रेन से कटा बॉयफ्रेंड

मैट्रिमोनियल-साइट पर हुई थी दोनों की पहचान, बिलासपुर में युवती पर एफआईआर

Date:

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर सिविल लाईन थाना अंतर्गत एक युवती ने झूठे रेप केस में अपने बॉयफ्रेंड को फंसाकर जेल भेज दिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद युवक मानसिक रूप से परेशान था। 27 सितंबर की रात युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। बता दें कि दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार गौरव सवन्नी (29) अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया। जांच में सामने आया है कि दिल्ली- एनसीआर की रहने वाली गर्लफ्रेंड प्रियंका सिंह गौरव को ब्लैकमेल कर छवि खराब करने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने प्रियंका सिंह के खिलाफ धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, गौरव सवन्नी की पहचान मैट्रिमोनियल साइट पर दिल्ली-एनसीआर की रहने वाली प्रियंका सिंह से हुई। मुलाकात बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद वह उससे मिलने नोएडा गया था। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। 27 सितंबर की शाम घर से काले रंग की शर्ट-पैंट पहनकर निकला। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। सुसाइड नोट में लिखा कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया। जिसके बाद पिता अशोक सवन्नी ने पुलिस को सूचना दी।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...