Friday, February 6, 2026

छत्तीसगढ़ : प्रधान आरक्षक ने मांगी रिश्वत, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

Date:

जांजगीर-चांपा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के थाना बिर्रा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले के खिलाफ महिला से चालान पेश करने के लिए पैसों की मांग करने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। पीडि़ता द्वारा मामले की जानकारी देने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक को थाना बिर्रा से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।
शिकायत पत्र के अनुसार महिला के मारपीट प्रकरण में अदालत में चालान पेश करने के एवज में प्रधान आरक्षक ने उससे पैसों की मांग की थी। पीडि़ता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी आरक्षक ने धमकी दी कि वह चालान को स्कूटनी में अटका देगा और न्यायालय में पेश नहीं होने देगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले को तुरंत लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिक जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या पीडि़त पर दबाव डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड ने रेप केस में फंसाकर किया ब्लैकमेल, ट्रेन से कटा बॉयफ्रेंड

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...