दिल्ली। एजेंसी (AkhandBharatHNKP.Com)। दिल्ली में कुत्ते के काटने से 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। कुत्ते के हमले से बच्चे का एक कान कटकर अलग हो गया। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। घटना 23 नवंबर की है जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ गली में खेल रहा था। इस दौरान कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया । एक महिला कुत्ते को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन रोक नहीं पाती। बच्चा बचने के लिए भागता है, लेकिन कुत्ता उसे गिरा देता है और बुरी तरह से काटता है।

बच्चे को बचाने यूवक सतीश आता है और वह बच्चे को खीच कर कुत्ते से अलग करता है। इस बीच बच्चे का कान कट कर अलग हो जाता है चेहरे पर और शरीर पर 10 से ज्यादा गहरे घाव आ जाते हैं।इसके बाद बच्चे को पास के अस्पताल लेकर जाते है वहां से बच्चे को सफदरजंग अस्पताल फर किया गया है । परिवार के मुताबिक यह कुत्ता पहले भी 4-5 बच्चों पर हमला कर चुका है। पीड़ित परिवार ने कई इस कुत्ते को हटाने की मांग की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
कुत्ते के मालिक पर अपराध दर्ज
मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक राजेश पाल (50) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 291 (पशुओं के प्रति लापरवाही) और धारा 125(b) (लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया है।

