सेक्सुअल हैरेसमेंट : प्रिंसिपल ने कमर पकड़ा,गंदी हरकत की … छुआ, छात्रा ने स्कूल परिसर में लगाई फांसी

      Date:

          जशपुर। (AkhandBharatHNKP.Com) जिस दुनिया में लड़कियों की इज्जत नहीं, उस दुनिया में जी कर क्या करूंगी”।  छात्रा ने प्रिंसिपल पर सेक्सुअल हैरेसमेंट की बात सुसाइड नोट में  लिखकर स्कूल परिसर के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के  बगीचा थाना क्षेत्र का है।

          9वीं क्लास की छात्रा अब प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के कारण इस दुनिया में नहीं है। प्रिंसिपल कुलदीप हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों से गंदी हरकत (सेक्सुअल हैरेसमेंट) करता था। । पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमे कमर पकड़ना, प्राइवेट पार्ट्स छूना जैसे बातें लिखी है। सुसाइड नोट के अनुसार प्रिंसिपल छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। वह कहता था कि परिजनों से शिकायत की तो उसे स्कूल ने निकाल देगा।

          पुलिस ने बताया कि नोट में इस बात का भी जिक्र है कि कुलदीप हॉस्टल में रहने वाली और भी लड़कियों से गंदी हरकत (सेक्सुअल हैरेसमेंट)  करता था। जांच के दौरान जब पुलिस ने स्कूल स्टाफ और छात्राओं से पूछताछ की तो उनमें से कई ने छात्रा के आरोपों की पुष्टि की। कई छात्राओं ने बताया कि घटना वाले दिन जब छात्रा कक्षा में झाड़ू लगा रही थी, तभी आरोपी प्रिंसिपल ने गलत नियत से उसकी कमर छुई थी। छात्रा उस समय बुरी तरह रो पड़ी थी और डरी हुई थी।

          प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

          जांच में मिले तथ्यों के आधार पर बगीचा पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो (46 वर्ष) के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,108, जेजे एक्ट की धारा 75 और पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...