मेडिकल कॉलेज स्कैम मामले में एक्शन, छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में ईडी की रेड

      दिल्ली से रायपुर पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेज स्कैम मामले में की गई है। दिल्ली से पहुंची ईडी की टीम रायपुर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में जांच कर रही है। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 30 जून को दर्ज की गई एक एफआईआर से जुड़ी है।
          जानकारी के अनुसार एफआईआर में आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन के कुछ अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेजों को इंस्पेक्शन से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करते थे। इस जानकारी की मदद से मेडिकल कॉलेजों के कुछ मैनेजर और बिचौलिए पैरामीटर्स में हेरफेर करते थे। इसी के जरिए कॉलेज अकादमिक कोर्स की मंजूरी हासिल कर लेते थे। ईडी की तलाशी जिन स्थानों पर चल रही है, उनमें अलग-अलग राज्यों के 7 मेडिकल कॉलेज, और एफआईआर में नामित कई व्यक्तियों के ठिकाने शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कार्रवाई की गई है।

          छत्तीसगढ़ को मिला 6800 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...