रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को आएंगे भारत

      प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, राष्ट्रपति मुर्मू भी करेंगी स्वागत

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आएंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जहां दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। दोनों देश व्यापार असंतुलन को दूर करने और मुक्त व्यापार समझौते पर काम करने की योजना बना रहे हैं।
          यात्रा के दौरान संयुक्त बयान जारी किया जाएगा और कई समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। पुतिन के ऑफिस के अनुसार, यह यात्रा भारत-रूस के विशेष रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। भारत यात्रा के दौरान पुतिन, पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया जाएगा। बता दें कि इसी साल अगस्त में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के मॉस्को दौरे के दौरान पुतिन के भारत दौरे की घोषणा की गई थी। हालांकि, उस समय तारीखें फाइनल नहीं हुई थीं। प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन बाद में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट के दौरान चीन में मिले थे।

          अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइलों से हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब : पुतिन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...