नई दिल्ली।(एजेंसी) प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जायेगा। देश भर के राज्य भवन का नाम अब लोक भवन होगा। केंद्र सरकार ने कहा कि ये बदलाव प्रशासनिक नहीं, सांस्कृतिक है। सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव हो रहा है। सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे हैं।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राज भवन नाम औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए राज्यपालों और उप-राज्यपालों के कार्यालयों को अब लोक भवन और लोक निवास के नाम से जाना जाएगा।प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ-1 से काम करेगा। सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय होगें। सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का दफ्तर होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जायेगा
देश भर के राज्य भवन का नाम अब लोक भवन
Date:
