स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच की निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच की वैकेंसी निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पोस्टिंग 1 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, SAI की जरूरत के मुताबिक होगी।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • ऐसे अधिकारी जिन्होंने केंद्र सरकार/राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों (उनके संबंद्ध या अधीनस्थ कार्यालयों सहित)/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/स्वायत्त या सांविधिक संगठनों, विश्वविद्यालयों/शैक्षणिक और अनुसंधान में कार्य किया हो या अपने मूल पद पर हों, आवेदन कर सकते हैं।
          • ओलिंपिक/ विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता या दो बार ओलिंपिक में भाग लेने वाले/द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी आवेदन कर सकते हैं।
          • किसी भी सरकारी/मान्यता प्राप्त संस्थान/निजी संगठन से संबंधित खेलों में 3 साल का कोचिंग अनुभव भी होना चाहिए।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • शॉर्टलिस्टिंग
          • इंटरव्यू

          एज लिमिट 

          • अधिकतम 64 साल

          सैलरी 

          • लेवल-12 के अनुसार, 78,800 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाएं।
          • होम पेज पर APPLY ONLINE JOBS लिंक पर क्लिक करें।
          • नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक के आगे Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
          • Register a new user लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन के माध्यम से आवेदन पत्र भरें।
          • आवेदन पत्र को सब्मिट करें।
          • इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

          बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर निकली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related