रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने सरस्वती मेडिकल स्टोर के संचालक खेमराज बानी के घर छापा मारा। छापेमारी में 50 लाख रूपए की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गई हैं। सभी दवाएं नकली हैं या नहीं जांच की जा रही है। मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक जब्त की गई दवाइयों की मात्रा करीब 200 कार्टून है, जिन्हें ट्रक में भरकर ले जाया गया। कारोबारी ने इन नकली दवाओं को अपने घर के तीन अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा था। कारोबारी के बेटे के मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं। जांच टीम ने इसे अवैध संग्रहण का मामला मानते हुए दवा कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की है। उसकी दवा दुकान से कुछ दिन पहले भारी मात्रा में और दवा बरामद की गई थी, जिसका भी उसके पास कोई रिकार्ड नहीं है। ट्रांसपोर्ट में पकड़ी गई नकली दवा के मामले में भी संदिग्ध है। उसके मोबाइल पर ही संबंधित दवा की तस्वीर मिली थी, जिसे खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जब्त कर रखा है। सूत्रों के मुताबिक संदेही दवा कारोबारी के मेडिकल स्टोर्स और गोगांव के ट्रांसपोर्ट में मिले बिल के संस्थान का नाम एक ही है। इस आधार पर जांच टीम अपने इंवेस्टीगेशन के तहत वहां तक पहुंची है।
छत्तीसगढ़ में ‘औषधि दर्पण’ ऐप से दवा आपूर्ति प्रणाली में तकनीकी क्रांति

