बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर – कटनी के बीच ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई है। ट्रेन के सामने लगे इंजन का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण मालगाड़ी एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही। स्थानीय निवासियों ने रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव देखकर सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया।
रेलवे के अनुसार बिलासपुर से कटनी सेक्शन के बीच भनवारटंक स्टेशन के बाद अनूपपुर और जैतहरी तक घना जंगल है, जहां बाघ, तेंदुआ और अन्य वन्यप्राणियों का विचरण होता है। कभी-कभी वन्यप्राणी भटकते हुए रेल लाइन पर आ जाते हैं, जिसकी वजह से ट्रेन की टक्कर से उनकी मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी है. अगल-बगल में बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण चालकों को भी ट्रेन परिचालन में परेशानी होती है।
जंगल में मिला तेंदुआ का शव, चारों पैर के पंजे गायब

