महिला का प्राइवेट पार्ट चेक करने वाला आरोपी आरक्षक बर्खास्त

      Date:

      • पीडि़त महिला बोली- पीरियड चल रहा कहने पर छोड़ा

          दुर्ग-भिलाई  (AkhandBharatHNKP.Com)। पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ आरक्षक अरविंद कुमार मेंढे को महिला का प्राइवेट पार्ट चेक करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। पीडि़ता का बेटा जेल में बंद था जिसे छुड़ाने  के नाम पर आरक्षक ने ये अनैतिक कृत्य किया। मामले में जांच पूरी होने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरोपी आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है।

          आरक्षक अरविंद कुमार जानकारी के अनुसार महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। 18 नवंबर को आरक्षक ने उसे बाहर निकालने में मदद करने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीडि़त महिला ने अपने बयान में बताया कि आरक्षक ने मुझे बैड टच किया। जब मैंने कहा कि यह सब नहीं कर सकती और पीरियड होने की बात कही तो आरक्षक ने प्राइवेट पार्ट चेक किया। मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों ने भिलाई-3 थाने का घेराव भी किया था।

          फरार है आरक्षक अरविंद

          आरक्षक अरविंद मेंढे अपराध दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है। थाना पुरानी भिलाई में पदस्थापना के दौरान उसके खिलाफ लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 457/2025 धारा 64(2)(a)(i) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुख्ता सबूत होने के कारण विभागीय जांच नहीं की गई और संविधान के नियमों के तहत सीधे कार्रवाई की गई।

          महिला का आरोप आरक्षक ने प्राइवेट पार्ट छुआ, थाना का घेराव , आरक्षक पर रेप का केस दर्ज , एसएसपी ने किया सस्पेंड

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...