प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नए साल के पहले हफ्ते में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है। प्रदेश के कई जिलों में हाड़ कपा देने वाली इंठ पड़ रही है। वहीं सरगुजा संभाग में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम रहने और आवागमन में परेशानी होने की आशंका है।

          कड़ाके की ठंड बलरामपुर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शिक्षक और अन्य सभी कर्मचारी अपने-अपने विद्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं, उनके लिए अवकाश लागू नहीं होगा और वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होंगे। अंबिकापुर में रात का तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

          बुजुर्ग की ठंड से मौत

          अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ में नए साल की रात एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई थी। उनका शव पैरावट में अकड़ा हुआ मिला। कम कपड़ों में खुले में सो जाने के कारण वह हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गए। अंबिकापुर में यह ठंड से मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले 11 दिसंबर की रात अंबिकापुर बस स्टैंड में खुले में सोए एक व्यक्ति की भी ठंड से मौत हो गई थी।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...