अघोर आश्रम डभरा के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब; 5,676 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

      ** चार जिलों के 100 से अधिक गांवों के ग्रामीण हुए लाभान्वित।** रायगढ़ व छत्तीसगढ़ राज्य सहित प्रयागराज, कटक के 50 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं।** जांच, परामर्श के साथ दवाओं का भी किया गया निःशुल्क वितरण।

      Date:

          स्वास्थ्य शिविर

          डभरा/कोरबा (AkhandBharathnkp.Com): परम पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी राम जी द्वारा स्थापित ‘अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा’ की  इकाई अघोर आश्रम डभरा में रविवार, 11 जनवरी को 15वें विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में सक्ती, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ जिले के 100 से अधिक गांवों के 5,676 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए  किसी वरदान से कम नहीं है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। मानवता की सेवा का यह अनुकरणीय उदाहरण है।

          व्यवस्थित पंडाल में मैराथन उपचार

          स्वास्थ्य शिविर

          आश्रम की निजी भूमि पर निर्मित लगभग 40,000 वर्ग फुट के भव्य और व्यवस्थित पंडाल में सुबह 9 बजे से ही मरीजों का तांता लग गया। शिविर में 2,212 पुरुष, 2,030 महिलाएं और 1,434 बच्चों का उपचार किया गया। मरीजों की सुविधा के लिए रोगों के आधार पर दो दर्जन से अधिक अलग-अलग कक्ष बनाए गए थे, जहाँ आश्रम से जुड़े  स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध तरीके से बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखते हुए इलाज सुनिश्चित कराया। शिविर के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए पार्किंग, पेयजल और स्वच्छता की भी चाक-चौबंद व्यवस्था रही, जिससे हजारों की भीड़ के बावजूद आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

          जांच और दवाएं पूर्णतः निःशुल्क

           स्वास्थ्य शिविर

          शिविर में केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि जांच की आधुनिक सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।  521 मरीज पैथोलॉजी जांच से लाभान्वित हुए, जिनमें 135 एक्स-रे, 86 ईसीजी और 38 बोन डेंसिटी टेस्ट शामिल थे।

          एमआर और केमिस्ट एसोसिएशन का सहयोग

          चिकित्सकों के परामर्श के बाद छत्तीसगढ़ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन और केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से  मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

          राष्ट्रहित के लिए मानव  सेवा ही सर्वोपरि

           स्वास्थ्य शिविर

          परम पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में शिक्षा और चिकित्सा को सेवा का मुख्य आधार बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ सुविधाओं के अभाव को देखते हुए पिछले 14 वर्षों से डभरा में यह वार्षिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। आश्रम द्वारा इसके अतिरिक्त अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत बनोरा, अंबिकापुर,  जिगना , प्रयागराज की  शाखाओं में भी साप्ताहिक और प्रत्येक माह होम्योपैथिक, आयुर्वेद पद्धति से उपचार और अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र में नेत्र शिविरों का संचालन किया जा रहा है।

          🏥 15वें निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की मुख्य झलकियाँ

          स्थान: अघोर आश्रम, घोघरी रोड, डभरा (जिला- सक्ती, छत्तीसगढ़)

          दिनांक: 11 जनवरी 2026

          आयोजक: अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा’ की  इकाई अघोर आश्रम डभरा।

          📊 लाभार्थियों का विवरण

          शिविर में 100 से अधिक गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया:

          श्रेणीसंख्या
          कुल मरीज5,676
          पुरुष2,212
          महिलाएँ2,030
          बच्चे1,434

          🔬 चिकित्सा एवं जाँच रिपोर्ट

          परामर्श के साथ-साथ आधुनिक जाँच सुविधाएँ भी पूर्णतः निःशुल्क रहीं:

          • पैथोलॉजी लाभ: 521 मरीज

          • एक्स-रे (X-Ray): 135

          • ईसीजी (ECG): 86

          • बोन डेंसिटी टेस्ट: 38

          • स्पायरोमेट्री: उपलब्ध कराई गई

          👨‍⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सकों का योगदान

          शिविर में छत्तीसगढ़ (रायगढ़, सक्ती, बिलासपुर, रायपुर) के अलावा उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) और ओडिशा (कटक) के विशेषज्ञ शामिल हुए।

          • हृदय एवं सामान्य रोग: डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, डॉ. मनीष बेरीवाल, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. यू.सी. शर्मा, डॉ. जी.एन. तिवारी, डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. सुमीत पटेल।

          • कैंसर एवं थायराइड: डॉ. यश चड्डा
          • स्त्री एवं प्रसूति रोग: डॉ. प्रेमा षडंगी, डॉ. मधु दुबे, डॉ. मालती राजवंशी, डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. भारती पटेल, डॉ. स्वाती मिश्रा, डॉ. आकांक्षा चौहान।

          • शिशु रोग:  डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. विनोद नायक, डॉ. डी.पी. पटेल।

          • हड्डी एवं रीढ़ की हड्डी रोग: डॉ. विमल अग्रवाल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. प्रफुल्ल चौहान, डॉ. बालेश नायक।

          • चर्म रोग: डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. राकेश पटेल, डॉ. दिव्या शर्मा।
          • एलर्जीदमा एवं टीबीडॉ. गणेश पटेल, डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा।
          • नेत्र रोगडॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल, डॉ. कांति डेम्ब्रा।
          • नाक-कान-गला रोग: डॉ. नीलम नायक, डॉ. अनुप अग्रवाल, डॉ. सोनाक्षी।
          • दंत रोगडॉ. आर.के. आनंद, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. अंकिता अवस्थी, डॉ. अमृत लाल पटेल, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अवधेश।
          • जनरल सर्जन: डॉ. अनिल हरिप्रिया, डॉ. राजू पटेल।
          • फिजियोथेरेपीस्ट: डॉ. गौतम शर्मा, डॉ. संजय कुमार राम, डॉ. अमित कुशवाहा।
          • पैथोलॉजिस्ट : डॉ. रीना नायक।
          • जनरल फिजिशियन: डॉ. नीति साहू, डॉ. अभिषेक अग्रवाल।

          🌟 शिविर की विशेष व्यवस्थाएँ

          स्वास्थ्य शिविर

          • विशाल बुनियादी ढांचा: 40,000 वर्ग फुट का पंडाल और 24 से अधिक विशेष जांच कक्ष।

          • स्वयंसेवकों का समर्पण: आश्रम के सैकड़ों अनुयायियों ने पंजीयन से लेकर दवा वितरण तक कमान संभाली।

          • दवा वितरण: छत्तीसगढ़ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (रायगढ़/बिलासपुर) और केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दवाओं का सुचारू वितरण।

          • सुविधाएँ: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग कतारें, पेयजल और यातायात के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था।

          Aghor Guru Peeth Trust Banora : अघोर गुरुपीठ बनोरा में 32 वर्ष से जल रही मानव सेवा की अखंड ज्योत, पूज्य बाबा सदगुरु प्रियदर्शी राम जी का जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...