धान खरीदी केंद्र में घुसा दंतेल, दहशत में कर्मचारी

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जंगल से निकलकर एक दंतेल हाथी अचानक खरीरदी केन्द्र में घुस गया। बताया जा रहा है कि हाथी वहां रखे धान को खाने के इरादे से केंद्र तक पहुंचा, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

          धान खरीदी केंद्रखरीदी केन्द्र के कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए मिलकर किसी तरह हाथी को भगाने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से न केवल कर्मचारी बल्कि आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हाथी ने आक्रोशित होकर किसी पर हमला नहीं किया, अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब हाथी धान खरीदी केंद्र तक पहुंचा हो। इससे पहले भी हाथी कई बार अचानक केंद्र में घुसकर धान को नुकसान पहुंचा चुके हैं।

          ग्रामीणों में भय का माहौल

          घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया, जिसके चलते कई लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हुए। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

          छत्तीसगढ़ : ग्रामीण के घर में घुसा दंतेल, लोगों में दहशत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...