कलेक्टर ने बरपाली धान उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

      Date:

      • खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बिचौलियों पर रोक लगाने के दिए निर्देश, किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बरपाली में धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पहुंचे किसानों के धान की नमी और गुणवत्ता को स्वयं परखकर खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

          कलेक्टर कुणाल दुदावतकलेक्टर ने ग्राम डोंगरीभागठा के किसान मेंद सिंह, नारायण सिंह से संवाद भी किया। किसान ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में बिचौलियों को बढ़ावा न दिया जाए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए। पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णत: रोक रहेगी।कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी सजग रहें।
          निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

          धान खरीदी केंद्र प्रबंधक को कलेक्टर ने किया निलंबित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...