रायपुर में 14 करोड़ की जीएसटी चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सूचना महानिदेशालय, रायपुर जोनल यूनिट ने जीएसटी चोरी के मामले में कारोबारी संतोष वाधवानी को गिरफ्तार किया है। डीजीजीआई (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) की शुरुआती जांच में सामने आया कि इस मामले में लगभग 80 करोड़ रुपए के फर्जी इनवॉइस बनाए गए थे। इन इनवॉइस के आधार पर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया, जिससे सरकारी खजाने को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

          जीएसटीजांच में यह भी खुलासा हुआ कि वाधवानी अपने बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड फर्म विजय लक्ष्मी ट्रेड कंपनी चला रहा था। इसी फर्म के माध्यम से बिना किसी वास्तविक माल या सेवा की सप्लाई किए फर्जी इनवॉइस जारी किए गए। डीजीजीआई अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया इनपुट और डेटा एनालिटिक्स पर आधारित थी। जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, ई-वे बिल डेटा और अन्य लेनदेन का विश्लेषण किया गया। इसके बाद यह साफ हुआ कि आरोपी फर्जी इनवॉइस के जरिए अवैध रूप से आईटीसी का लाभ उठा रहा था।

          सीजीएसटी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी

          आरोपी के खिलाफ सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 के तहत कार्रवाई की गई। इसे धारा 132 के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना गया। गिरफ्तारी के बाद संतोष वाधवानी को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...