डकैती-गिरोह के मास्टरमाइंड का टीआई ने किया शॉर्ट-एनकाउंटर

      Date:

          जांजगीर- चांपा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। घटना जांजगीर-चांपा जिला की है। रविवार को प्रात: 5 बजे पुलिस ने आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी करवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया।

          शॉर्ट एनकाउंटर
          शॉर्ट एनकाउंटर में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।

          जानकारी के अनुसार बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस पर मुख्य आरोपी ने देशी कट्टे से फायरिंग की। जबावी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने पहले इस गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस मास्टरमाइंड को पकडऩे निकली थी।

          शॉर्ट एनकाउंटर27 और 29 जनवरी को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में 5 हथियारबंद डकैतों ने लूटपाट की थी। इन घटनाओं में बदमाशों ने लूटपाट के साथ-साथ लोगों पर हमला भी किया था। पुलिस ने डकैतों को पकडऩे के लिए विशेष टीम कठित कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मास्टरमाइंड रामनाथ की जानकारी पुलिस को लगी। जिसके बाद पुलिस ने रामनाथ की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही रामनाथ ने देशी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने भी सर्विस पिस्टल से 3 बार फायरिंग की। एक गोली आरोपी रामनाथ के पैर पर लगी और वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

          गिरफ्तार आरोपी

          पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरप्तार किया है, उनमें निखिल टंडन (18 वर्ष), मनीराम गोंड (19 वर्ष), नरेश यादव (19 वर्ष), रोशन टंडन (19 वर्ष), आयुष रात्रे (18 वर्ष), सन्नी शामिल हैं। 2 नाबालिग को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपी राहौद और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

          शॉर्ट एनकाउंटर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...