छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

      Date:

          जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज ने कार्रवाई में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

          मुठभेड़
          शहीद कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी

          मुठभेड़ के दौरान मौके से एक एके-47 और एक स्नाइपर राइफल बरामद की गई है। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी की जा रही है। मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र का है। 6 फरवरी की सुबह, अबूझमाड़ के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली फोर्स नक्सलियों से आमने-सामने आ गई। इस दौरान सी-60 के कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान शहीद घोषित किया गया।

          सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रेप मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा

              बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा,...