साय कैबिनेट में बड़ा फैसला: होली से पहले किसानों को एकमुश्त भुगतान, 10 हजार करोड़ का होगा लाभ

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अंतर राशि का भुगतान होली से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

          कैबिनेट बैठकमंत्रिपरिषद ने तय किया कि राज्य में धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये के समर्थन मूल्य के हिसाब से अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। यह कदम किसानों को समय पर वित्तीय राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है, जो देश में सबसे अधिक मूल्य माना जाता है। पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत किसानों को धन के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होने से कुल भुगतान राशि 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुँच जाएगी, जिससे राज्य के किसानों को और अधिक आर्थिक लाभ होगा।

          कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले : नागरिकों को दोहरे खर्च से मिलेगी राहत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...