Saturday, February 14, 2026

नाबालिग से गैैंगरेप : दुर्ग सांसद के पूर्व पीए ने किया सरेंडर

Date:

दुर्ग-भिलाई (एजेंसी)। नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दुर्ग सांसद का पीए व होटल और रेस्ट हाउस का संचालन करने वाले आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अब आईडी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नाबालिग से गैंगरेप

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नाबालिग ने गैंगरेप की शिकायत महिला थाने में की थी। घटना वर्ष 2018 से 2025 के बीच की है। पीडि़ता के मुताबिक जब वह 14 साल की थी तब अपनी मां के साथ अप्रैल 2018 में बिलासपुर से दुर्ग पहुंची। यहां उसकी मुलाकात गोविंद सिंह ठाकुर से करवाई गई जिसने पीडि़ता की मां को नौकरी दिलाने की बात कही। बता दें कि गोविंद सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ था। आरोपी गोविंद ने पीडब्ल्यूडी कॉलोनी दुर्ग में मां-बेटी को कमरा दिलावाया और मां को झाड़ू-पोछा के काम में रखवा दिया। पीडि़ता व उसकी मां को गोविंद सिंह के बुरे इरादों का अंदाजा नहीं था और इसी का फायदा आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उठाया।

शिकायत के मुताबिक जब पीडि़ता की मां काम पर जाती थी तब नाबालिग कमरे में अकेली रहती थी। इसी दौरान अप्रैल 2018 में गोविंद ठाकुर और विभाग के ही एक कर्मचारी राजू कश्यप ने पीडल्ब्यूडी कॉलोनी के कमरे में ही नाबालिग से बारी-बारी से दुष्कर्म किया और पीडि़ता को धमकाते हुए कहा कि इसकी जानकारी अगर किसी को दी तो उसे और उसकी मां को यहां से भगा दिया जाएगा। तत्पश्चात वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान पीडि़ता व उसकी मां से पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का कमरा खाली करा दिया गया और वे बिलासपुर आ गए।

वर्ष 2023 में आरोपी राजू कश्यप ने पीडि़ता को फोन कर नौकरी दिलाने की बात कही और उसे दुर्ग के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाया। पीडि़ता की शिकायत के मुताबिक इस दौरान बीएन पांडेय जो कि दुर्ग सांसद विजय बघेल के पूर्व पीए रह चुके हैं ने उसे नौकरी दिलाने में मदद की। हालांकि दुर्ग सांसद ने बीएन पांडेय को अपना पीए होने से इंकार किया है। इसके बाद एक बार फिर पीडि़ता के साथ बार- बार दुष्कर्म किया जाने लगा। नौकरी की वजह से पीडि़ता दबाव में थी। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उसे बुलाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान भी फोटो-वीडियो बनाए गए।

दुर्ग, कवर्धा व पाटन में हुआ दुष्कर्म

इसके बाद 2024 में कारोबारी अनिल चौधरी के घर पर बुलाकर फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया। अगस्त 2024 को उसे कवर्धा ले जाया गया और वहां रेस्ट हाउस में भी गैंगरेप हुआ और इसके बाद पाटन के रेस्ट हाउस में भी दुष्कर्म किया गया। कारोबारी विजय स्वाइन अग्रवाल ने पीडि़ता को 11 अक्टूबर 2025 को इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित होटल में बुलाकर फिर दुष्कर्म किया गया।

शिकायत दर्ज कराने मंगेतर ने दी हिम्मत

इस दौरान पीडि़ता की शादी तय हुई। पीडि़ता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सारी आपबीती अपने मंगेतर को बताई। मंगेतर ने उसे हिम्मत दी और न्याय के लिए आवाज उठाने को कहा। इसके बाद पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले में अब तक 7 गिरफ्तारी

गैंगरेप के मामले में फरार दुर्ग सांसद का पूर्व पीए बीएन पांडेय व होटल कारोबारी संजय पंडित ने 13 फरवरी शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने भिलाई सेक्टर-10 निवासी अमित वर्मा को गैंगरेप का सातवां आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि होटल और रेस्ट हाउस के कमरे अमित वर्मा की आईडी से बुक किए जाते थे। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस केस में कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नाबालिग से गैंगरेप

Share post:

Popular

More like this
Related

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...