पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, केमिकल पोलोनियम देने का दावा

      Date:

          मोहाली (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री को दोपहर 1.11 बजे बम धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजी गई थी।

          मुख्यमंत्री भगवंत मानईमेल में कहा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से केवल उनकी लाश ही निकलेगी। पोलोनियम एक दुर्लभ और अत्यधिक विषैला रेडियोएक्टिव पदार्थ है। धमकी में यह नहीं बताया गया कि मुख्यमंत्री को संक्रमित कैसे किया गया। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। अस्पताल के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। गेट पर एंटी-रॉयट टीमें तैनात हैं, जबकि मोहाली पुलिस ने आसपास के रास्तों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि अभी तक सीएम को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है। अस्पताल और पुलिस सुरक्षा टीमें सतर्क हैं। इसके अलावा फोर्टिस अस्पताल के आसपास के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली थी, जिनमें छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।

          ब्लड प्रेशर बढऩे पर अस्पताल में भर्ती थे मान

          मुख्यमंत्री मान पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढऩे पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में नशा विरोधी रैली में गए, लेकिन वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर शाम 5 बजे फिर से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए गए। अस्पताल ने अभी तक उनकी सेहत के बारे में कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...