Thursday, February 19, 2026

पिस्टल तानकर सराफा कारोबारी पर हथौड़े से हमला, 3.35 करोड़ का सोना और नकदी लेकर फरार

Date:

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मंगलवार देत रात बिलासपुर में एक सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर 3 करोड़ 35 लाख रुपए की बड़ी लूट को अंजाम दिया गया। कार सवार बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर विवाद खड़ा किया फिर पिस्टल तानकर हथौड़े से सिर पर हमला कर कारोबारी को लहूलुहान कर दिया और कार समेत सोना व नकदी लेकर फरार हो गए।

सराफा कारोबारीमिली जानकारी के अनुसार घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। वे रोज की तरह दुकान से सोने के जेवर कार में रखकर घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे बीएसएनएल ऑफिस गली के तिराहे के पास एक सफेद कार (सीजी 10 बीजे 8147) ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जैसे ही वे नीचे उतरे बदमाशों ने विवाद शुरू कर दिया।

पिस्टल तानकर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार

विवाद के दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली। इसी बीच उनके बाइक सवार साथी भी मौके पर पहुंच गए। झूमाझटकी में पिस्टल की मैग्जीन नीचे गिर गई जिसके बाद बदमाशों ने पिस्टल के बट और हथौड़े से संतोष तिवारी के सिर पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद लुटेरे उनकी कार लेकर फरार हो गए। कार में करीब 2 किलो 200 ग्राम सोना और 3 लाख 50 हजार रुपए नकद थे। कुल मिलाकर लगभग 3.35 करोड़ रुपए की लूट हुई है। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश कारोबारी पर हमला करते नजर आ रहे हैं। खून से लथपथ संतोष तिवारी किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वे अपने साले के साथ सरकंडा थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे आईजी

सराफा कारोबारी

घटना की सूचना मिलते ही टीआई प्रदीप आर्य, सीएसपी निमितेश सिंह और एडिशनल एसपी पंकज पटेल मौके पर पहुंचे। वहीं, शहर में हुई इस बड़ी वारदात के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग भी घटनास्थल पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। सर्च डॉग, फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। लूट की घटना के बाद पूरे शहर और पड़ोसी जिलों में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Share post:

Popular

More like this
Related

जनगणना 2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री

सीएम ने राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता...

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव, 7 राप्रसे अधिकारी बने आईएएस

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक ढांचे में अहम परिवर्तन हुआ...