इंडिया AI समिट में युवा कांग्रेस का टी शर्ट उतारकर प्रदर्शन, मोदी के खिलाफ लगाए नारे

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया एआई एक्सपो समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। यह समिट भारत में चल रहा है और तकनीकी क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भारत मंडपम के एक पवेलियन में घुस गए।

          इंडिया एआई एक्सपो समिट

          युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अपने टी-शर्ट उतार दिए और नारेबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए पवेलियन में काफी शोर-शराबा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया और समिट के आयोजन पर सवाल उठाए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार करीब 10 कार्यकर्ता समिट के दौरान शोर मचाते हुए पवेलियन में घुस गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, सभी प्रदर्शनकारी क्यूआर कोड से एंट्री लेकर समिट में पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 5 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          बीजेपी का हमला

          युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित किया कि उनके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आत्मनिर्भर भारत और आशाजनक भारत नहीं, बल्कि एआई एंटी इंडिया है। यह प्रदर्शन सिर्फ एक राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि भारत की प्रगति और उसकी वैश्विक उपलब्धियों का विरोध है। पूनावाला ने कहा कि दुनिया भर में इस समिट की तारीफ हो रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस, और प्रमुख तकनीकी कंपनियों के नेता ऑल्टमैन और सुंदर पिचाई जैसे लोग इस समिट की सराहना कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी शर्टलेस होकर और बिना किसी तर्क के भारत की सफलता का विरोध कर रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र तिवारी बने अध्यक्ष

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री-जमनीपाली ने नई कार्यकारिणी की...

              छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धर्मांतरण पर होगी उम्रकैद की सजा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य से संबंधित नया कानून...