छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाया

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने लंबी चर्चा और मंथन के बाद छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

          टिकट वितरण से पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव जैसे दिग्गज नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अंततः पार्टी ने नेताम के अनुभव और सक्रियता को प्राथमिकता दी।

          “बस्तर का चेहरा या दिल्ली की पसंद? कांग्रेस राज्यसभा के लिए  फूलोदेवी नेताम पर फिर खेल सकती है दांव!”

          दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही महिला कार्ड खेलते हुए लक्ष्मी वर्मा को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा हाईकमान के पास सात नामों का पैनल भेजा गया था, जिनमें से अंतिम तीन नामों—लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी—पर गहन विचार किया गया। अंत में पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई, जिससे अब प्रदेश की दोनों सीटों पर महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला तय हो गया है। दोनों दलों द्वारा महिला चेहरों को आगे लाना राज्य की राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

          चुनाव का पूरा शेड्यूल

          नामांकन की अंतिम तिथि    : 5 मार्च, 2026

          नामांकन पत्रों की जांच        : 6 मार्च, 2026

          नाम वापसी की अंतिम तिथि  : 9 मार्च, 2026

          मतदान की तारीख              : 16 मार्च, 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

          मतगणना                         : 16 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे से)

          अगर कोई तीसरा उम्मीदवार फॉर्म नहीं भरता, तो 9 मार्च को ही फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा आधिकारिक तौर पर राज्यसभा सांसद चुन लिया जायेगा ।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बड़ी खबर: अमेरिका ने डुबोया ईरान का युद्धपोत; 87 सैनिकों की मौत

              कोलंबो/वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी भीषण...