भारतमाला मार्ग पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो व ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा भारतमाला मार्ग पर गुरुवार रात स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

          हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का निवासी था। घायलों में चंद्र प्रकाश यादव (26), निवासी रायपुर और नागेंद्र साहू (30), निवासी सेमरा, धमतरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में रायपुर से कोरबा शिफ्ट करने आ रहे थे। इसी दौरान तरदा के पास यह दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि अरुण पिछले दो वर्षों से उक्त कंपनी में कार्यरत था।

          घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन झारखंड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              पुटु निकालने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौत

              कोरबा वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा जंगल में हादसा,...