कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 10 किलो के दो आईईडी बरामद कर साजिश नाकाम

      Date:

      कांकेर (AkhandBharatHNKP.Com)। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान जवानों ने दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। दोनों विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कांकेर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा थाना परतापुर क्षेत्र अंतर्गत मुरूसुलनापा के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए दो प्रेशर कुकर आईईडी मिले, जिनका वजन करीब 5-5 किलोग्राम बताया जा रहा है। बरामद किए गए इन शक्तिशाली विस्फोटकों को बीएसएफ की बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही डिफ्यूज कर निष्क्रिय कर दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से सुरक्षाबलों ने संभावित बड़ी घटना को टाल दिया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जय माँ गुरु : तो उसका पूर्ण क्षय होता है

              जय माँ गुरुजो व्यक्ति आश्रम के लिये शारीरिक, आर्थिक,...