कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

      Date:

      नासिक (एजेंसी)। नासिक में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा डिंडोरी क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके में रात करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब एक कार अचानक कुएं में जा गिरी।

          नासिक

          पुलिस के अनुसार पीडि़त परिवार एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान वेन्यू के पास कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब आधी रात को दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

          मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) सहित परिवार के छह बच्चों (पांच लड़कियां और एक लड़का) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि चालक को कुआं क्यों नहीं दिखा। साथ ही चश्मदीदों की तलाश और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 23 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में...

              NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती, इंजीनियर करें अप्लाई

              नई दिल्ली (एजेंसी)। NITCON लिमिटेड, दिल्ली में 100 पदों...