यात्रीगण कृपया ध्यान दें 5 अप्रैल को नहीं चलेगी गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 5 अप्रैल को रायपुर-बिलासपुर सेक्शन में चलने वाली चार मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस निर्णय के पीछे रायपुर-उरकुरा-मांढर रेलखंड में किए जा रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य को मुख्य कारण बताया गया है।

          रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के चलते रायपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली रायपुर-बिलासपुर मेमू और बिलासपुर-रायपुर मेमू सहित कुल चार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके अलावा बिलासपुर मंडल से संचालित होने वाली कुछ अन्य गाड़ियों के संचालन पर भी इस कार्य का असर पड़ेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू होने से भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुचारू और समयबद्ध होगा। यह कार्य रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों को परेशानी हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।

          5 अप्रैल को रद्द रहने वाली ट्रेने

          • गाड़ी संख्या संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
          • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
          • गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर
          • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

          बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेने

          • गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
          • झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन में 23 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में...

              NITCON दिल्ली में 100 पदों पर भर्ती, इंजीनियर करें अप्लाई

              नई दिल्ली (एजेंसी)। NITCON लिमिटेड, दिल्ली में 100 पदों...