पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बालको से जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बालको क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुलों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड अपने व्यय से सड़क और पुल-पुलियों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराए।

          पत्र में अग्रवाल ने बताया कि ध्यानचंद चौक (दर्री बैराज) से परसाभाठा चौक होते हुए रिस्दी चौक तक का मार्ग बालको के भारी औद्योगिक उपयोग के कारण अत्यंत जर्जर और खतरनाक हो चुका है। यह स्थिति आमजन के लिए दुर्घटना और असुरक्षा का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क का 90 प्रतिशत से अधिक उपयोग बालको प्रबंधन द्वारा किया जाता है। प्रतिदिन हजारों भारी वाहन, जिनमें एल्युमिनियम पाउडर, कोयला, फ्लाई ऐश, एल्युमिनियम उत्पाद और भारी मशीनरी का परिवहन होता है, इस मार्ग से गुजरते हैं। इससे कम क्षमता से बनी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

          पुलों की हालत भी चिंताजनक

          पत्र में उल्लेख किया गया है कि लगातार भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क के साथ-साथ पुलों की स्थिति भी जर्जर हो गई है। बेलगिरी नाला और ढेंगुरनाला के पुल सहित कई छोटे पुल जोखिमपूर्ण अवस्था में पहुंच चुके हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। श्री अग्रवाल ने पत्र में यह भी लिखा है कि बालको द्वारा करीब 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश से परियोजना विस्तार की योजना है। ऐसे में इस मार्ग पर औद्योगिक दबाव और बढ़ेगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

          उच्चस्तरीय बैठक कराने का आग्रह

          पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जिला प्रशासन और बालको प्रबंधन के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर इस समस्या का समाधान निकाला जाए। साथ ही, बालको को निर्देशित किया जाए कि वह अपने मद से सड़क और पुल-पुलियों का पुनर्निर्माण कराए, ताकि जनसुरक्षा, जनहित और औद्योगिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित मानक सुनिश्चित हो सकें।

          विकास के नाम पर गरीबों को उजाडऩे की इजाजत नहीं : जयसिंह अग्रवाल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 को, 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल

              जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परिवहन आरक्षक...

              बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...