12 अप्रैल को होगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा, 5577 अभ्यर्थी होंगे शामिल

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (एचएसपी-25) का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।

          परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5577 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 12 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था पर नजर रखेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

          सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

          प्रशासन ने बताया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...