छत्तीसगढ़ में 1000 करोड़ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव, रायपुर में होगा स्थापना का खाका तैयार

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ अब केवल धान उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं के गढ़ के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए एक हाई-प्रोफाइल ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्रारंभिक रूप से 1000 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।

          प्रस्ताव के अनुसार विश्वविद्यालय के संचालन पर प्रतिवर्ष लगभग 155 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है। इस खर्च की पूर्ति राज्य सरकार, केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा सेल और एनटीपीसी जैसी सार्वजनिक उपक्रमों के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के माध्यम से किए जाने की योजना बनाई गई है। शुरुआती चरण में इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मणिपुर स्थित राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय से संबद्ध करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत आधार मिल सके।

          हाल ही में खेलो इंडिया कार्यक्रम के दौरान रायपुर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद खेल संचालनालय ने प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर केंद्र सरकार को अग्रेषित किए जाने की तैयारी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों में प्राकृतिक एथलेटिक क्षमता प्रचुर मात्रा में मौजूद है, जिसे उचित प्रशिक्षण और संसाधनों के जरिए निखारा जा सकता है।

          इन मॉडलों पर तैयार होगा यूनिवर्सिटी का ढांचा

          छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का स्वरूप देश के प्रमुख खेल विश्वविद्यालयों के सफल मॉडलों पर आधारित होगा। इसमें गुजरात की स्वर्णिम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक अनुसंधान एवं प्रयोगशाला मॉडल, मणिपुर के राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं वैधानिक ढांचे तथा दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल-से-यूनिवर्सिटी एकीकृत मॉडल को शामिल किया जाएगा, ताकि खिलाडिय़ों को प्रारंभिक स्तर से ही व्यवस्थित प्रशिक्षण मिल सके।

          खेल पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

          इस परियोजना के माध्यम से राज्य में खेल पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। साथ ही खेल क्षेत्र में हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

          स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बंगाल के रण में गरजे मोदी, बोले – बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

              कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार...