पाली में निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पाली विकासखंड में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच करने पहुंचे कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या तकनीकी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टर ने सभी निर्माणाधीन भवनों में तकनीकी स्वीकृति (टीएस) के अनुरूप कार्य कराने, दोषपूर्ण निर्माण तत्काल सुधारने तथा लंबित कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थलों पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पाली रोहित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          ग्राम पंचायत लाफा में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से बनाए जा रहे चिकित्सक आवास का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर को भवन में लगाए जा रहे दरवाजे, प्लंबिंग फिटिंग्स और सेनेटरी कार्य तकनीकी प्राक्कलन के अनुरूप नहीं मिले। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अमानक दरवाजे तत्काल हटाकर स्वीकृत मानकों के अनुसार बदलने के निर्देश दिए। भवन में पुताई कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। कई स्थानों पर सीपेज और सीलन दिखाई देने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए डबल लेयर पुट्टी और बेहतर गुणवत्ता की पुताई कराने को कहा। साथ ही भवन तक पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड और पेयजल सुविधा हेतु बोरवेल निर्माण के निर्देश दिए।

          उप स्वास्थ्य केंद्र की ढलाई तोड़ने के आदेश

          जेमरा में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने ढलाई कार्य तोड़कर दोबारा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। धौराभांठा में बन रहे आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने बच्चों की सुविधा के अनुसार खिड़कियां लगाने, परिसर के जर्जर भवन हटाने की सूची तैयार करने और पंचायत क्षेत्र में नए आंगनबाड़ी भवन के लिए सर्वे कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

          कॉलेज कॉन्फ्रेंस हॉल की धीमी प्रगति पर नाराजगी

          नवीन महाविद्यालय पाली में निर्माणाधीन कॉन्फ्रेंस हॉल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को ठेकेदार को नोटिस जारी करने, श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। माखनपुर से जूनापारा तक निर्मित प्रधानमंत्री जनमन सड़क का निरीक्षण कर कलेक्टर ने अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं चैतुरगढ़ मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखते हुए तेजी से काम पूरा करने को कहा।

          चैतमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से की बातचीत

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के चैतमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, दवाइयों की उपलब्धता, लैब जांच और प्रसव सेवाओं की जानकारी ली तथा वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। कलेक्टर ने ओपीडी सेवाओं को सुव्यवस्थित करने, गर्भवती महिलाओं की बेहतर जांच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर शुगर जांच सुविधा शुरू करने तथा एम्बुलेंस संचालन के लिए ड्राइवर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

          संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित व सशक्त चिकित्सा सहायता : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कैबिनेट मंत्री का था दर्जा

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री...